Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शहर श्रीलाल व्यास का आकस्मिक निधन

India-1stNews




बीकानेर शहर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीलाल व्यास उर्फ श्रीभा के निधन की खबर आई है। जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके कारण उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा रताणी व्यासों के चौक से शुरू होगी।

श्रीभा के निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, अरुण व्यास, पार्षद शिवशंकर बिस्सा, और संगठन महामंत्री नितिन वत्सस सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीलाल व्यास लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके निधन से पार्टी और क्षेत्र में एक बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562