Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। घटना पारीक चौक की है। जहां एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार मृतक की पहचान सुनीता पारीक (38) पत्नी दीपक पारीक के रूप में हुई है। जो यहां पारीक चौक क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562