Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से सांसत में आई नवजात की जान

India-1stNews






बीकानेर@ जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में प्राइवेट होस्पीटल के डॉक्टरों की लापरवाही से एक नवजात की जान सांसत में आ गई। दरअसल, होस्पीटल के डॉक्टर्स ने नवजात को गलत खून चढ़ा दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को श्रीडूंगरढ़ की राजकीय अस्पताल में पूजा ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जब बच्ची की सरकारी अस्पताल से ब्लड जांच करवाई तो उसमें ओ पॉजिटिव ग्रुप आया। लेकिन बच्ची को तबीयत खराब होने पर परिजनों ने कस्बे के तुलसी मेडिकल रिसर्च सेंटर अस्पताल में जांच करवाई तो अस्पताल प्रशासन ने बच्ची की रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप बी-पॉजिटिव बताया। 

बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते परिजन बच्ची को लेकर बीकनेर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जब उन्होंने रिपोर्ट देखी तो होस उठ गए। उन्होंने दुबारा बच्ची का ब्लड ग्रुप चैक करवाया तो रिपोर्ट मे ओ- पॉजिटिव आया। परिजनों का आरोप है कि तुलसी मेडिकल रिसर्च सेंटर अस्पताल मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मासूम बच्ची को यदि गलत ब्लड ग्रुप क ब्लड चढ़ जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। मामलें की सूचना मिलने के बाद सीएमएचओं ने तुलसी मेडिकल रिसर्च सेंटर अस्पताल की कुण्डली खंगालनी शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement