Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: सृजन भविष्य का संस्थान में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन

India-1stNews





बीकानेर@ गंगाशहर स्थित सृजन भविष्य का संस्थान में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता अमेरिका से आए प्रवासी भारतीय एवं ड्यूश बैंक (USA) के निदेशक श्री पंकज ओझा ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

कार्यक्रम आयोजक मुस्लिम युवा मंच के अध्यक्ष अरमान अली ने बताया कि बेहतर बीकाणा की संकल्पना पर विस्तृत बात करते हुए श्री पंकज ओझा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया साथ ही विद्यार्थियों को कल के बेहतर बीकाणा के लिए कार्य करने का संकल्प भी दिलाया गया।

इस अवसर पर 53 गोत्र तेली समाज के अध्यक्ष श्री हैदर अली थैईम और समाजसेवी श्री नवरत्न डागा द्वारा श्री पंकज ओझा का स्वागत और सम्मान किया गया। सृजन भविष्य का संस्थान से जुड़े श्री अक्खाराम चौधरी ने संस्थान का ब्यौरा रखते हुए बताया कि संस्थान गत 3 वर्षों से हजारों विद्यार्थियों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा चुका है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement