Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेरः फायरिंग रेंज में बम फटा, दो सैनिकों की मौत, एक घायल

India-1stNews




बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान बम फटने से 2 सैनिकों की मौत हो गई। हादसे में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सैनिक को सूरतगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर सैन्य अधिकारी और महाजन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 4 दिनों में दूसरा हादसा हुआ है। दोनों हादसों में 3 जवानों की मौत हो गई है।

तोप से फायर करते हुए ब्लास्ट की चपेट में आए जवान

सेना के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बताया- सुबह जब सेना के जवान तोप से फायर कर रहे थे, तभी अचानक ब्लास्ट की चपेट में आने से तीन जवानों की टुकड़ी घायल हो गई। ब्लास्ट के बारूद ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 2 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल जवान को सूरतगढ़ स्थित मिल्ट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गाड़ी से अटैच करते समय तोप फिसली, बीच में फंस गया था हवलदार

बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में रविवार को भी युद्धाभ्यास के दौरान एक जवान की मौत हो गई थी। 15 दिसंबर को फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप में युद्धाभ्यास चल रहा था। आर्मी की आर्टिलरी 199 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार चंद्र प्रकाश पटेल (31) निवासी नारायनपुर, जमुआ बाजार कछुवा, मिर्जापुर (यूपी) तोप को टोइंग वाहन पर अटैच कर रहे थे।

इस दौरान तोप फिसल गई और दोनों के बीच में चंद्रप्रकाश फंस गए। गंभीर हालत में उनको सूरतगढ़ आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंद्र प्रकाश पटेल 13 साल से सेना में थे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement