Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रोड पर स्टंटबाजी, मोडिफाइड साइलेंसर से आती है तेज आवाज… अब पुलिस सीज कर रही है बाइक्स

India-1stNews




बीकानेर@ शहर की सड़कों पर मोडिफाईड सांईलेंसर लगी बुलट मोटर साइकिलों से धमाके करते घूमने वालों के खिलाफ ट्रेफिक पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसके चलते गुरूवार को ट्रेफिक पुलिस ने मोडिफाईड सांईलेंसर लगी पांच बुलेट मोटर साइकिल सीज करने की कार्यवाही को अंजाम दिया। सीआई ट्रेफिक नरेश निर्वाण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर चलाये गये अभियान के तहत कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। 

अभियान के तहत इस साल अब तक ऐसी 63 बुलट मोटर साईकिल सीज की जा चुकी है। उन्होने बताया कि अभियान के दौरान बिना नंबरी वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement