Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

India-1stNews




देशनोक से बीकानेर की ओर आ रहे बाईक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

तेजरासर निवासी आनंद तावणिया ने गंगाशहर थाना में लिखित परिवाद देते हुए बताया की उसका भाई देवकिशन 19 दिसम्बर की रात को मोटरसाईकिल पर देशनोक से बीकानेर आ रहा था इसी दौरान उदयरामसर फांटा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद राहगीरों द्वारा उसे अस्पताल लाया गया जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मामले में मृतक के भाई द्वारा दिये गये परिवाद के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में जांच गंगाशहर थाना के सहायक उप निरीक्षक अरुण मिश्रा कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement