Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: चलते ट्रक में लगी आग, ट्रक पूरी तरह जलकर हुआ राख

India-1stNews




बीकानेर@ जिले से बड़ी खबर अर्जुनसर से पल्लू हाइवे पर देर रात करीब 12.40 बजे रानीसर गांव के पास सिमेंट के कट्टों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ट्रक में चालक सवार था गनीमत रही वह समय रहते बाहर निकल गया। सूचना मिलने पर जैतपुर टोल प्लाजा से आरपीओ अधिकारी सुरेंद्र झोरड़ पेट्रोलिंग टीम व एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। महाजन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बता देवें मंगलवार को सुबह 5.30 बजे नागौर के बाराणी और गोगेलाव की बीच एक ट्रेलर व कंटेनर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों में आग लग गई व दोनों के चालक जिंदा जल गए। हादसे में बीकानेर के जांगलू निवासी ट्रेलर चालक हंसराज विश्नोई और भीलवाड़ा के बिलाड़ी निवासी कंटेनर चालक प्रेमराज की मौत हो गई। हादसे का कारण कंटेनर चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement