Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर किया कई बार गैंगरेप, रैप पीड़िता ने किया सुसाइड करने का प्रयास, दो नामजद

India-1stNews




बीकानेर के खाजूवाला में दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खाजूवाला पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि छह महीने से लड़की के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के डिप्टी एसपी सुभाष गोदारा ने बताया- नाबालिग दलित युवती ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है कि उसके साथ कुछ महीने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर दिया गया। इसके बाद खाजूवाला के पास ही स्थित गांव 10 बीडी निवासी सुनील और 32 हैड निवासी इबरार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इन दोनों के अलावा भी कुछ युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे बार-बार ब्लैकमेल किया गया। कई बार इन दोनों युवकों ने गैंगरेप भी किया।

पीड़िता के दलित और नाबालिग होने के कारण पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने इसे गंभीरता से लिया और जांच के लिए डिप्टी एसपी सुभाष गोदारा को जिम्मेदारी दी। गोदारा ने खाजूवाला पहुंचकर पीड़ित दलित लड़की से पूछताछ की और बयान के आधार पर दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। ये दोनों युवक कौन है और इस लड़की के संपर्क में कैसे आए? इसका पता लगाया जा रहा है। दो नामजद के साथ अन्य का जिक्र भी किया गया है। ऐसे में अन्य युवकों का भी पता लगाया जा रहा है।फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। छानबीन के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी में आया है कि नाबालिग की मित्र ने अपने जन्मदिन पर इन दोनों युवकों से मिलवाया था। वही युवती को जब बार बार ब्लैकमेल किया गया तब युवती ने दो-तीन बार सुसाइड करने का प्रयास भी किया। जब युवती ने सुसाइड का प्रयास किया तब जाकर यह घटनाक्रम सामने आया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement