Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रेल की पटरियों पर मिला था युवक का शव, हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ महाजन थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।दरअसल शुक्रवार रात को रेल की पटरियों पर शेरपुरा निवासी सुनील मेघवाल का शव मिला। पहले पुलिस इसे आत्महत्या का मामला समझकर जांच कर रही थी,घटनास्थल के पास मृतक की बोलेरो गाड़ी भी लावारिस हालत में मिली, जिसमें खून के धब्बे मौजूद थे। यह गाड़ी मोखमपुरा के पास से बरामद हुई।मृतक के पिता ओमप्रकाश मेघवाल ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए महाजन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शुक्रवार शाम से लापता था और रात को उसका शव मिलने की सूचना मिली पुलिस ने सुनील के दोस्तों से पूछताछ शुरू की तो सामने आया कि उसे आखिरी बार नेतराम जाखड़ के साथ देखा गया था।मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने आरोपी नेतराम जाखड़, निवासी शेरपुरा, को गिरफ्तार कर लिया। महाजन थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी से पूछताछ जारी है, और जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल महाजन थाना पुलिस नेतराम जाखड़ से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement