Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के चलते एक युवक की मौत हो गई। घटना 30 नवंबर की शाम करीब 4 बजे सेंट एनएन स्कूल के सामने हुई। सर्वोदय बस्ती निवासी अनवर अली ने अपने बेटे हुसैन की मौत के मामले में बाइक चालक अलीक पुत्र हसरत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

परिवाद के अनुसार अलीक ने तेज और लापरवाही से बाइक चलाते हुए सड़क किनारे खड़े हुसैन को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुसैन को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में पास खड़ी अनवर की बेटी को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों को उजागर करती है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement