Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: अरूणोदय विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र युवराज तेजी ने बढ़ाया मान, जर्मनी के लिए हुआ क्वालीफाई

India-1stNews





बीकानेर@ शाला के संचालक अभिषेक आचार्य ने बताया कि कक्षा 12वीं में अध्ययनरत प्रतिभाशाली छात्र युवराज तेजी ने मध्यप्रदेश के देवास में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो स्कूली प्रतियोगिता में कल 22 दिसंबर को राजस्थान टीम का नेतृत्व करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त करके जर्मनी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। यह न केवल बीकानेर के लिए बल्कि पूरे राजस्थान को गौरवान्वित करने वाला विषय है।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शाला परिवार की ओर से मिठाई बांट करके खुशी मनाई गई तथा छात्रों को ऐसे ही आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर शाला के संस्थापक रामचंद्र जी आचार्य, प्रधानाचार्या मंजू सुरोलिया, प्रबंधक बुलाकी गिरी, वरिष्ठ अध्यापक श्याम निर्मोही, कमल पंडित, सुमन विश्नोई, उर्मिला सुथार, चन्द्रकान्ता, रेखा सुथार, पूनम चंद व्यास, कालूराम रेगर सहित सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।

अभिषेक आचार्य ने बताया कि युवराज 25 को राजस्थान आएगा, जयपुर में खेल मंत्री व मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा राजस्थान टीम व युवराज तेजी का स्वागत करेंगे ।

युवराज तेजी के बीकानेर आगमन पर शाला परिवार की ओर से शाला परिसर में भव्य स्वागत किया जाएगा। शाला परिवार ने राजेश जी और उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए युवराज के लिए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement