Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कार टैम्पो और बाइक में भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत

India-1stNews




बीकानेर@ जयपुर रोड पर अभी-अभी सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक जने की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा जयपुर रोड स्थित चर्च के सामने हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार कार, बाइक व टैंपू तीन वाहनों में भिड़ंत हो गई। सदर थानाधिकारी कुलदीप चारण के अनुसार हादसे में पलाना निवासी रामरख कुकणा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement