Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

आचार्य को श्रेष्ठ जनसंपर्क कर्मी और डॉ. व्यास को महिला राजस्थानी साहित्यकार के रूप में मिलेगा माणक अलंकरण

India-1stNews




बीकानेर, 13 दिसम्बर। सूचना एवं संपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य तथा साहित्यकार डॉ. रेणुका व्यास 'नीलम' को इस वर्ष का माणक अलंकरण प्रदान किया जाएगा। माणक अलंकरण चयन समिति द्वारा पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसके अनुसार आचार्य को जनसंपर्क कर्मी तथा डॉ. व्यास को राजस्थानी महिला साहित्यकार के तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

आचार्य पूर्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने वाले प्रदेश के पहले और इकलौते जनसंपर्क कर्मी हैं। राजभाषा संपर्क अधिकारी के रूप में हिंदी को प्रोत्साहित करने, जनसंपर्क सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के फलस्वरूप आचार्य का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है। आचार्य की हिंदी के एक और राजस्थानी साहित्य की दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 

वहीं डॉ. रेणुका व्यास 'नीलम' की हिंदी और राजस्थानी की पांच-पांच प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य, हिंदी साहित्य अकादमी का विशिष्ट पुरस्कार सहित विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया है। डॉ व्यास विभिन्न समाचार पत्र और पत्रिकाओं में नियमित रूप से लिखती रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement