Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रोहिताश चोरों पर पड़ा भारी, FIR के 12 घण्टों के भीतर दो को किया गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर@ जेएनवीसी थाना क्षेत्र इलाके में हुई चोरी का 12 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में जेएनवीसी थाना के हैड कांस्टेबल रोहिताश भारी की विशेष भूमिका के चलते नकबजनी के दो आरोपियों को एफआईआर के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में उदासर निवासी 23 वर्षीय हरिकिशन भाट व पेमासर रोड़ निवासी 21 वर्षीय रवि नायक को पकड़ा है। मुखबीर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये है मामला
शनिवार को बोथरा कॉलोनी में में एक घर में सेंध लगाकर आरोपियों द्वारा सोने-चांदी के जेवर कीमती सामान व कपड़े चुरा लिए गये थे। पुलिस ने एफआईआर होने के 12 घंटे में ही घटना का पटाक्षेप कर दिया है।

कार्रवाई करने वाली टीम 
उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल विजयसिंह, कांस्टेबल कपिल, कांस्टेबल हरफूल, कांस्टेबल प्रताप, कांस्टेबल प्रभूराम, कांस्टेबल ईमीचंद व कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562