Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 152 एमडी के साथ लादेन सहित दो गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर में नशे और नशेड़ियों के खिलाफ बीकानेर पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई के दौरान बीछवाल पुलिस और डीएसटी ने दो आरोपियों को एमडी नशे के साथ गिरफ्तार किया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार बीछवाल पुलिस और डीएसटी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई पर बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान युवकों से 152 ग्राम एमडी नशा भी बरामद हुआ। युवकों की पहचान भुट्टा बास निवासी लादेन भुट्टा पुत्र मुराद खां और मुक्ताप्रसाद निवासी सुशील विश्नोई पुत्र मनफूल विश्नोई के रूप में हुई है।

बता दे कि पूर्व में लादेन का भाई इससे पूर्व लालिमान उर्फ तालिबान भी पूर्व मे हथियार तस्करी व मादक पदार्थ का तस्कर रहा हैं जिस पुलिस अधिकारी ने दस हजार का ईनाम जारी किया गया था जिसे कुछ दिन पहले ही जिला पुलिस द्वारा हथियार तस्करी व मादक पदार्थ में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement