Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

ग्राम प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को, 200 राजकीय प्रतिभाओं सहित सैन्य जवानों का होगा सम्मान

India-1stNews




बीकानेर। स्वर्गीय श्रीमती भंवरी देवी मौसूण चैरिटेबल ट्रस्ट जांगलू के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।

आयोजन समिति से जुड़े  राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश मौसूण ने बताया कि जांगलू की पाठशालाओं से ककहरा सीखकर राजस्थान व केंद्र सरकार की विभिन्न नौकरियों में नागरिकों की सेवा करने वाले सभी सेवारत व सेवानिवृत्त कार्मिकों का अभिनंदन समारोह रखा गया है। मौसूण ने बताया कि उक्त आयोजन  स्व भंवरी देवी  मौसूण की याद में आयोजित किया जा रहा है।  राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि आज होने वाले समारोह में देश की सुरक्षा रक्षा के लिए 55 से ज्यादा सैन्य जवान तथा पुलिस , शिक्षा, सहित तमाम राजकीय कार्यालयों में सेवारत एवं सेवानिवृत कार्मिकों के साथ ही चुने हुए जन प्रतिनिधियों का विशेष सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही बालिका शिक्षा में बेहतर कार्य करने वाली नारी शक्ति का भी सम्मान किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement