Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 250 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

India-1stNews




बीकानेर । जिले की नोखा पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 250 पेटी अवैध शराब जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार डीएसटी टीम प्रभारी सीआई सत्यनारायण गोदारा व नोखा थानाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस ने शराब से भरी एक पिकअप को पकड़ा, जिसमें अंग्रेजी शराब की 250 पेटी भरी हुई थी, पुलिस ने पिकअप सहित शराब को जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शराब का परिवहन करने वाला मनोहर लाल पुत्र किशना राम निवासी चिमड़ावास, पुलिस थाना चितलवाना जिला जालौर निवासी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिससे फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। जब्त अंग्रेजी शराब की बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement