Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 265 ग्राम अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ मुक्ता प्रसाद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीकानेर के आईटी मील करणी रिको क्षेत्र में 265 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाया और इसका वितरण कहां किया जा रहा था। इस कार्रवाई में मुक्ता प्रसाद पुलिस थाने की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement