Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बारात में जा रही कार पलटने से बड़ा हादसा, 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर के लूणकरणसर में कार अनियंत्रित होकर चार बार पलटी खा गई। हादसे में 2 चचेरे भाइयों समेत 4 लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

कार सवार लोग भोजासर छोटा गांव से बारात में लूणकरणसर के पेमासर गांव जा रहे थे। इस दौरान हंसेरा गांव के पास ये हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई और टाइगर फोर्स के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने भगवान दास (28) पुत्र नौरंगदास, विनोद (22) पुत्र हजारी भारती, सुनील (18) पुत्र जयनारायण भारती और कालू भारती (35) को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कालू भारती इन दिनों रावतसर में रहता था, लेकिन शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था..

बारात आगे निकली, कार पीछे रह गई
दरअसल, बारात तो आगे निकल गई, लेकिन ये कार पीछे रह गई थी। ऐसे में शादी में शामिल हाेने वाले अधिकांश लोग पेमासर पहुंच गए थे। वहां पहुंचते ही पता चला कि पीछे कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर शादी छोड़कर कुछ लोग वापस लूणकणसर आए।

मृतकों में दो चचेरे भाई
हादसे में जिन चार युवकों की मौत हुई है, उनमें विनोद पुत्र हजारी और सुनील पुत्र जयनारायण भारती चचेरे भाई थे। इनके साथ भगवान भारती था, जो पड़ोसी था। दोस्ती होने का कारण वो भी इनके साथ गया था। विनोद ओर सुनील पढ़ाई कर रहे थे, जबकि भगवान ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर अपना घर चला रहा था। वहीं चौथा मृतक कालू विनोद और सुनील की रिश्तेदारी में था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement