Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अज्ञात वाहन की चपेट में आई कार, कार सवार एक शख्स की मौत, 4 घायल

India-1stNews





बीकानेर@ जिले के नोखा के मुकाम क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां नववर्ष मनाकर लौट रहे एक ही परिवार की गाड़ी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में रोड़ा गांव निवासी ड्राइवर रामेश्वर कठातला की पीबीएम अस्पताल रेफर के दौरान मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार 8 अन्य यात्री घायल हो गए।घटना में चार महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। मामूली घायल चार महिलाओं का इलाज नोखा अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक रामेश्वर कठातला अपने परिवार की महिलाओं को खाटू और सालासर के दर्शन करवाकर गांव लौट रहा था। टवेरा गाड़ी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पेड़ से जा भिड़ी।घटना की सूचना मिलते ही रोड़ा सरपंच ऋषिराज सिंह ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को बीकानेर के पीबीएम पहुंचाया। घटना के एएसआई शंभू सिंह मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement