Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का गौरवपूर्ण क्षण!

India-1stNews




फलोदी को जिला बनाए जाने के बाद पहली बार प्रेस क्लब जिला फलोदी का ऐतिहासिक गठन हुआ है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर हमारे समाज के सम्माननीय, राष्ट्रवादी विचारक और निडर पत्रकार सत्यनारायण जोशी को संस्थापक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि पूरे गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के लिए गर्व का विषय है।

सत्यनारायण जोशी ने पत्रकारिता में अपने बेबाक अंदाज और सत्य के प्रति अडिग रहने की पहचान बनाई है। उन्होंने सदैव समाज के ज्वलंत मुद्दों को निर्भीकता से उठाया और पीड़ितों की आवाज़ को बुलंद किया। उनकी इस नई भूमिका से फलोदी जिले में पत्रकारों के अधिकारों और समाज की समस्याओं के समाधान में नई ऊर्जा का संचार होगा।

फलोदी जिले के पत्रकार साथियों और समाज बंधुओं में इस उपलब्धि पर अपार खुशी है। उनके शुभचिंतक और चाहने वाले उन्हें लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं। सभी को विश्वास है कि सत्यनारायण जोशी जी के नेतृत्व में प्रेस क्लब फलोदी पत्रकारिता के उच्च मानदंड स्थापित करेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज को सत्यनारायण जोशी जी पर गर्व है और समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। बीकानेर के सभी पत्रकारों की तरफ से सत्यनारायण जोशी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement