Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पिकअप से टकराई जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की गाड़ी

India-1stNews




बीकानेर जिला कलेक्टर की गाड़ी कार्यक्रम से लौटते दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद कलेक्टर नम्रता वृष्णि एसपी की गाड़ी में बैठकर बीकानेर पहुंची। गनीमत रही कि कलेक्टर व ड्राईवर को नुकसान नहीं हुआ, हालांकि कलेक्टर की गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर सरहद पर संवाद कार्यक्रम से सीमावर्ती गांव भुरासर से वापस लौट रही थी। इस दौरान बज्जू के पास हादसा हुआ और कलेक्टर की गाड़ी चारे से भरी पिकअप से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद वहां से कलेक्टर एसपी कावेंद्र सिंह सागर की गाड़ी में बैठकर बीकानेर के लिए रवाना हुई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement