Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: शराब से भरा ट्रेलर पकड़ा, लाखों रुपए की भारी मात्रा में शराब जब्त, दो गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक से 1060 पेटी पंजाब निर्मित शराब जब्त की। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर डिप्टी नरेंद्र पूनिया और लूणकरणसर थाना अधिकारी गणेश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।पुलिस ने ट्रक में सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान के जालौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। तस्करों ने शराब को प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर ट्रांसपोर्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उनका यह मंसूबा नाकाम हो गया।यह कोई पहली बार नहीं है जब भारतमाला एक्सप्रेस वे पर अवैध शराब पकड़ी गई हो। पुलिस लगातार इस रूट पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि तस्कर इसे नए रूट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से आई और इसे कहां ले जाया जा रहा था। क्या इसके पीछे किसी बड़े शराब माफिया का हाथ है? पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement