Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: स्कॉर्पियो ने मारी बाइक सवार को टक्कर, बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

India-1stNews




बीकानेर@ गुरुवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची देशनोक पुलिस ने मृतक का शव देशनोक सीएचसी के मोर्चेरी रूम में रखवाया है।

देशनोक एसचओ सुमन शेखावत ने सड़क हादसे की जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर करणी केमिकल फक्ट्री के पास बाइक सवार देशनोक निवासी मंजूर अली पुत्र उस्मान अली 62 वर्ष की मोपेड स्कार्पियो की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का शव देशनोक सीएचसी के मोर्चेरी रूम में रखवाया गया है । मौके से स्कार्पियो गाड़ी जब्त कर ली गई है। स्कार्पियो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

मृतक मंजूर अली के पुत्र उमरद्दीन ने देशनोक थाने में स्कार्पियो RJ -07-UA 5640 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जिसमे ग़फ़लत व लापरवाही से चलाते हुए मेरे पिता को टक्कर मारी जिससे उनकी मौत हो गई का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

गौरतलब है कि कल एक जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान की शुरुआत हुई है. अभियान की शुरुआत बीकानेर डीएम व एसपी ने प्रशासनिक अमले के साथ जयपुर -जोधपुर हाईवे का निरीक्षण कर किया था।अभियान के दूसरे ही दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement