Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

डूंगर कॉलेज के राजस्थानी विस्तार व्याख्यान और छात्रवृति वितरण कार्यक्रम के पोस्टर का हुआ विमोचन, राजवीर सिंह चलकोई होंगे मुख्य अतिथि

India-1stNews





बीकानेर@ डूंगर कॉलेज में आगामी 9 जनवरी को आयोजित होने वाले राजस्थानी विस्तार व्याख्यान और छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को प्राचार्य प्रो. राजेन्द्र पुरोहित, प्रो नरेंद्र नाथ, प्रो स्मिता जैन, प्रो विक्रमजीत के हाथों हुआ।

आयोजन के संयोजक डूंगर कॉलेज के राजस्थानी विभाग संयोजक डॉ. ब्रजरतन जोशी व आयोजन सह संयोजक डॉ. नमामीशंकर आचार्य ने बताया कि राजस्थान की इतिहास लेखन परंपरा में राजस्थानी साहित्य की भूमिका विषयक विस्तार व्याख्यान मुख्य अतिथि चलकोई फाउंडेशन के संस्थापक राजवीर सिंह चलकोई द्वारा दिया जाएगा, विशिष्ट अतिथि की भूमिका में अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. अन्नाराम शर्मा एवं एमजीएसयू की डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा उपस्थित होंगे। 

पोस्टर विमोचन के अवसर पर राजस्थानी मोटियार परिसद के राजेश चौधरी, प्रशांत जैन, सूरतगढ़ से पधारे अधिवक्ता राजेश कुमार राजस्थानी ,छात्र प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गोदारा, डूंगर कॉलेज के निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा , विश्वविद्यालय छात्र प्रतिनिधि भवानी तंवर सहित अन्य मौजूद रहे।

आयोजन समन्वयक रामनिवास कूकणा व सह समन्वयक रामोवतार उपाध्याय ने बताया कि इसी आयोजन में चलकोई फाउंडेशन द्वारा स्नातकोत्तर राजस्थानी में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को छात्रवृति का वितरण भी किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement