Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर के घड़सीसर क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ये युवक शौच करने के बाद ट्रेन की पटरियों के ऊपर से दूसरी तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से घायल हो गया। गंगाशहर पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक झारखंड से बीकानेर में मजदूरी करने के लिए आए परिवार का सदस्य था।


झारखंड निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दीपक कुमार शौच करने के लिए घड़सीसर ओवरब्रिज के पास गया था। रेलवे लाइन से आगे वो दूसरी तरफ शौच करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को बताया तो उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव बाद में पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की उम्र महज 32 साल है। घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे की है, जिसके बाद बुधवार तक वो जिंदगी और मौत से लड़ता रहा लेकिन बाद में उसकी मोत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement