Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अच्छा खिलाड़ी जीतता और सीखता है.. स्वामी विमर्शानन्दगिरि

India-1stNews



बीकानेर@ परम पूज्य स्वामी संवित्  सोमगिरिजी महाराज द्वारा स्थापित संवित् धनुर्वेद संस्थान के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभा कंडारा ने राष्ट्रीय सब जूनियर धनुर्विद्या में व्यक्तिगत स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत एवं बीकानेर का मान बढ़ाया । प्रतिभा ने टीम स्तर पर रजत पदक भी प्राप्त किया।

श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर परिवार एवं शिवबाड़ी गांव के सैकड़ो लोगों ने गांव से मंदिर तक शोभायात्रा निकालकर प्रतिभा का अभिनंदन किया ।पूज्य स्वामी विमर्शानन्द गिरि जी ने प्रतिभा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सफलता का रहस्य कठोर परिश्रम एवं प्रचंड आत्मविश्वास है।

स्वामी जी ने कहा कि अच्छा खिलाड़ी हमेशा अच्छे से अच्छा खेलता चला जाता है ।वह या तो जीतता है या सीखता है अच्छा खिलाड़ी कभी हारता नहीं है ना कभी निराश होता है। क्योंकि वह जानता है की एक सर्वव्यापक चैतन्य शक्ति अंदर और बाहर से हर पल उसको संबल दे रही है ।

 कार्यक्रम में संस्थान के कोच आशीष आचार्य ने कहा कि प्रतिभा इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक ला चुकी है इसके पीछे उसकी कड़ी मेहनत  ,ईश्वर का आशीर्वाद एवं माता-पिता का सहयोग है ।कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य अतिथि  श्री राजाराम धारणिया बृज गोपाल व्यास ,सुभाष जी मित्तल , राजकुमार कौशिक , बजरंग लाल शर्मा , रमेश जोशी ,हरिश्चंद्र शर्मा ,भवानी शंकर व्यास  , कन्हैयालाल पंवार , ओमप्रकाश धारू ,भूपेंद्र जी शैलेश तिवारी सुनील सोनी एवं एमएम ग्राउंड के तीरंदाजी के अनेक खिलाड़ी एवं कोच भी शामिल थे ।स्वामी जी ने कहा कि एक अच्छे खिलाड़ी को चरित्रवान एवं गुणवान बना भी जरूरी है इस हेतु उसका भोजन भी सात्विक होना चाहिए तथा उसका जीवन भी संयमित एवं नियमित होना चाहिए तभी वह खेल के साथ-साथ जीवन के लक्ष्य को भी प्राप्त  कर सकेगा

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement