Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: घर में घुसकर करते थे जेवरात चोरी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस के अनुसार 23 जनवरी 2025 को श्यामसुन्दर सोनी पुत्र बाबूलाल जाति सोनी उम्र 50 साल निवासी काली माता मन्दिर के पास पंचमुखा रानी बाजार पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर ने लिखित रिपोर्ट दी कि हमारे घऱ में बनी सोने चांदी की दुकान से रात को 2 अज्ञात चोर दुकान व गेट का ताला तोडंकर करीब 3 किलो चांदी के आभूषण, पायजेब, चैन, लाकेट, बिछुडीश् अगुठिया, टोपस, गले के मुर्ति ताबीज, ब्रासलेट इत्यादि और सोने के लोगं, टाप्स, अगुंठी एलोगं व नाक के कांटे 10 ग्राम व 20000 रुपए नकदी लेकर चले गये।

आरोपियों को पकडऩे के लिए थानाधिकारी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जिस पर थानाधिकारी मय टीम के द्वारा प्रकरण के वांछित आरोपी रावल उर्फ सुरड़ा पुत्र सुन्दरलाल जाति नायक उम्र 24 साल निवासी नायकों का मौहल्ला गोगागेट, धीरज नायक उर्फ लॉरेंस पुत्र सुनील जाति नायक उम्र 21 साल निवासी नायकों का मौहल्ला गोगागेट को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान व पुछताछ कर जरिये फर्द गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement