Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में ड्राई-डे की उड़ रही धज्जियां; ठेकों पर खुलेआम बिक रही शराब

India-1stNews




बीकानेर। गणतंत्र दिवस पर ड्राई-डे घोषित होने के बावजूद बीकानेर शहर के कई शराब ठेकों पर शराब की बिक्री खुलेआम चल रही है। हैरानी की बात तो यह है कि जिला मुख्यालय से कुछ ही मीटर दूर सार्दुल सर्किल के बंद ठेके पर बिक रही शराब के लिये पियक्कड़ों की लाइन लगी हुई थी,ठेके के सेल्समेन हरे पर्दे की आड़ में बेधडक़ शराब बेच रहे थे। दरअसल,ड्राई डे पर बिक रही शराब की शिकयत मिलने पर मौके पर पहुंचे रिपोर्टर ने सादुल सर्किल के ठेके पर गेट के अंदर खड़े सेल्समैन से बीयर मांगी। उसने 180 रुपए लिए ओर बीयर की बोतल थमा दी। रिपोर्टर ने दृश्य अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद रानी बाजार राजीव मार्केट पहुंचा तो मार्केट के दोनों ठेकों में झरोखों से शराब की बिक्री निर्बाध रूप से चल रही थी। इसी तरह पावर हाउस रोड़ पर शराब की अवैध ब्रांच पर भी शराब की बिक्री बेधडक़ अंदाज में चल रही थी। इस मामले को लेकर जब जिला आबकारी अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होने कहा कि ड्राई-डे पर शराब बिक्री की रोकथाम के लिये टीमें लगातार चैकिंग कर रही है,शिकायत मिलने पर मौके ठेका सीज करने के साथ जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement