Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नोखा रोड हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा से बीकानेर आने वाले सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा टल गया।बुधरो की ढाणी के पास शर्मा होटल के समीप एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी देखते ही देखते आग का गोला बन गई, लेकिन गनीमत रही कि उसमें सवार लोग समय रहते बाहर निकलने में कामयाब हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में चलते-चलते अचानक धुआं उठने लगा। गाड़ी में सवार लोगों ने इसे देखकर तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी। जैसे ही गाड़ी रुकी, उसने भीषण आग पकड़ ली। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।प्रथम दृष्टया वायरिंग में शोर्ट सर्किट से इस गाड़ी में आग लगने की वजह बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement