Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

धरणीधर मैदान में सांस्कृतिक संध्या में प्रकाश माली देंगे प्रस्तुतियां

India-1stNews





बीकानेर, 5 जनवरी। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 जनवरी तक तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष समारोह को और अधिक भव्य एवं रोचक बनाने के मद्देनजर 10 से 12 जनवरी तक हेरिटेज वाॅक, ऊँटों की प्रतियोगिताएं, शोभा यात्रा, ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों की सांस्कृतिक संध्या, अग्नि नृत्य, सेण्ड, आर्ट प्रदर्शनी, मेहन्दी व रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पर्यटन विभाग के उप निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि 10 जनवरी को धरणीधर मैदान में प्रसिद्ध गायक प्रकाश माली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। वहीं 12 जनवरी को विश्व प्रसिद्ध पतंगबाज असगर खां जोधपुर द्वारा रायसर में पतंगों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी एवं विभिन्न प्रकार की देशी विदेशी पतंगें उड़ाने का प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहेगा। दूसरे दिन 11 जनवरी को मिस मरवण, मिस्टर बीकाणा, ढोला मरवण का पारम्परिक परिधान प्रदर्शन का आयोजन डाॅ करणीसिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इसके आवेदन फाॅर्म 8 जनवरी तक पर्यटक स्वागत केन्द्र से कार्यालय समय में प्राप्त किये जा सकेंगे तथा सांय 5 बजे तक कार्यालय में जमा कराये जा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement