Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: न्यायिक विषय पर हुआ सेमिनार,हाइकोर्ट जज रहे मौजूद

India-1stNews




बीकानेर। राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी के निर्देशन में राजकीय सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज स्थित सभागार में बीकानेर एवं मेडता न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण की साधारण नियम (सिविल एवम् दाण्डिक), 2018 तथा इलेक्ट्रोनिक केश मैनजमेन्ट टूल्स विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजित रविवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता न्यायाधिपति इन्द्रजीत सिंह, राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा की गई। अतुल कुमार सक्सेना, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, बीकानेर एवं अरूण कुमार बेरिवाल, जिला एवं सेशन न्यायाधीश, मेडता द्वारा न्यायाधिपति इन्द्रजीत सिंह का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 



नोडल अधिकारी विकास कालेर विशेष न्यायाधीश एससीएसटी ने बताया कि सेमीनार में बीकानेर एवं मेडता न्यायक्षेत्र के जिला न्यायाधीश सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा सिविल एवं दाण्डिक प्रकरणों में न्यायालय कार्यवाहियों के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया हेतु विहित साधारण नियमों पर चर्चा की गई।जिला न्यायालय के प्रोटोकॉल अधिकारी प्रकाश चंद्र मोदी ने बताया कि न्यायालयों में लम्बित विभिन्न प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु ई-तामील, वी.सी. के माध्यम बयान लेखबद्ध करना, डिजीटल कोर्टस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स एवं ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी एवं अन्य तकनीकी पहलूओं पर भी विचार साझा किए गए, जिसमें  न्यायाधिपति ने समस्त अधिकारीगण को अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए प्रत्येक प्रकरण के तथ्यों व परिस्थितियों को ध्यान में रखकर साधारण नियमों में विहित प्रक्रिया का पूर्ण पालन करने तथा नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए लम्बित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।  

अतुल कुमार सक्सेना, जिला न्यायाधीश, बीकानेर द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उपयोगिता बताते हुए स्वागत उद्बोधन दिया गया। अन्त में रमेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बीकानेर द्वारा न्यायाधिपति एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण का धन्यवाद ज्ञापित किया। सेमीनार का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट पारूल पारीक एवं पल्लवी चौधरी द्वारा किया गया ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement