Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अवैध डोडा-पोस्त की कर रहे थे तस्करी, दो गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। ऐसे लोगों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अपना रवैया सख्त कर लिया है। आज खाजूवाला पुलिस ने 7.804 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त जब्त किया है, साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार  मुख्यालय जयपुर की ओर से नशे के विरुद्ध और अवैध मादक पदार्थों  के के खिलाफ अभियान चलया जा रहा है।

खाजूवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत को मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी कि शमशेर सिंह उर्फ जसपाल सिंह पुत्र प्यारासिंह रायसिख, उम्र 30 साल निवासी,खाजूवाला के घर से 06.330 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चुरा बरामद कर मुल्जिम शमशेरसिंह उर्फ जसपालसिंह को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर तफ्तीश उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार पवनसिंह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना पूगल के सुपुर्द की गई।

दूसरी कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत की मुखबीर से सूचना मिली कि रोही खाजूवाला बीकानेर रोङ पर सुनील कुमार पुत्र कृष्णलाल जाति बिश्नोई, उम्र 30 साल, निवासी चक 19 केवाईडी से 1.474 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चुरा बरामद कर मुल्जिम सुनील कुमार को गिरफ्तार कर प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर तफ्तीश उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार तफ्तीश  पवनसिंह को सुपुर्द की गई है।

यह टीम रही सक्रिय

मादक पदार्थों में मामले सक्रिय रही पुलिस टीम में सुरेन्द्र प्रजापत, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, बेगाराम कानि,आईदान, रामकुमार डीआर,मुकेश डीआर ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement