Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पटरियों पर बुजुर्ग का शव मिलने से फैली सनसनी

India-1stNews




बीकानेर। रेलवे स्टेशन की पटरियों पर बुजुर्ग का शव मिलने की खबर सामने आयी है। खबर देशनोक के पलाना स्टेशन की है। जहां पर अलसुबह 3 बजे सूचना मिली कि पलाना स्टेशन की पटरियों के पास बुजुर्ग का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्था के सेवादार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को एंबुलेंस के जरिये पीबीएम भिजवाया। बुजुर्ग व्यक्ति की शिनाख्त पलाना निवासी तोलाराम पुत्र रामनारायण के रूप में हुई है। इस दौरान पुलिस के साथ सेवादारों में हाजी नसीम अख्तर, जुनैद भाई, ताहिर हुसैनराजकुमार और रमजान भाई ने शव को मोर्चरी में रखवाने में पुलिस की मदद की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement