Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

एमजीएसयू : राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

India-1stNews




पुस्तकें युवाओं की सर्वश्रेष्ठ साथी : आचार्य मनोज दीक्षित

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के संयोजन में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने पर बल देने की बात कही जिससे राष्ट्र के दिव्य पुरुषों और विराट संस्कृति के बारे में उनकी जानकारी अद्यतन रहे।

इससे पूर्व डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा ने मंच से स्वागत भाषण में विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन के उद्बोधन को सम्मिलित करते हुए उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने की उपयोगिता व प्रासंगिकता पर संक्षिप्त चर्चा की। आयोजन में एमजीएसयू के विभिन्न विभागों के शिक्षक, अधिकारी व विद्यार्थी शामिल रहे।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement