Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस से पहले एक महिला ने भी किया सुसाइड

India-1stNews





बीकानेर@ कोटगेट ओर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला और एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बड़ा बाजार क्षेत्र जब युवक को हॉस्पिटल ले जाने के लिए टैक्सी स्टैंड पर ऑटो चालक से कहा सुनी हो गई। भीड़ ने ऑटो में तोड़फोड़ भी की पुलिस मौके पर पहुंची तो  युवक को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया गया है। 

मिली जानकारी बड़ा बाजार इलाके के सींगियों का चौक निवासी 21 वर्षीय ध्रुव शर्मा गुरुवार को फंदे पर झूल गया। पता चलते ही परिजन-परिचित इसे हॉस्पिटल ले जाने के लिए ऑटो स्टेंड से ऑटो लेने पहुंचे। बताया जाता है कि किसी ऑटो वाले ने ले जाने से मना कर दिया या किसी और बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद हंगामा हो गया। कई ऑटो में तोड़-फोड़ की गई। बताया जाता है कि युवक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। वह फंदे पर क्यों और कैसे झूला इस बारे में अभी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं एक मामला शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र से है जहां जीना रोड स्थित हुसैन मस्जिद के पास एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका की पहचान सोनिया के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement