Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर जेल के अंदर मोबाइल तम्बाकू फेंकने वाला पाँच हजारी इनामी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ केन्द्रीय कारागृह में मोबाइल व जर्दा फेकने वाला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त 52 वर्षीय रोझा लूणकरणसर निवासी राणाराम भाट को जेल के सामने स्थित झुग्गी झोपड़ी से दस्तयाब किया गया। इस प्रकरण में पहले भी सात अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसको गिरफ्तार करने वाली टीम में कानि रामनिवास व भगवानाराम शामिल रहे।


बता दे कि 3 सितम्बर 2024 को प्रहरी लक्ष्मण सिंह व होमगार्ड भागीरथ ने उपकारापाल देवांक शर्मा को सूचना दी कि जेल के वार्ड एक में कुछ संदिग्ध टैप लगाएं पैकेट मिले है। सूचना पर उपकारापाल द्वारा कारपाल को सूचित कर तुरंत पड़ताल की गई। तो पाया बैरक संख्या तीन की छत पर 13 पैकेट व 10 पैकेट जीमन पर गिरे हुए है। इनको खोलने पर इनमें से 2 काले रंग के कैचोड़ा कंपनी के मोबाइल,140 पैकेट जर्दा,पावर वटी, 10 पैकेट आयुर्वेदिक औषधी के बरामद हुए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562