Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 29.21 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त

India-1stNews




बीकानेर@ स्वीफ्ट गाड़ी की तलाशी के दौरान अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद होने पर पुलिस द्वारा बरामद माल के साथ गाड़ी को जब्त करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई पुलिस थाना पांचू की टीम ने की है। पांचू पुलिस थानाधिकारी रामकेश मीणा के नेतृत्व में थाना की टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक स्वीफ्ट गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें से 29.21 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। मौके से बरामद स्मैक व गाड़ी को जब्त किया गया। साथ ही गाड़ी में सवार आरोपी सलुण्डिया निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र सुमेरसिंह, कुदसू निवासी मनीष पुत्र रामस्वरूप बिश्रोई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement