Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

स्वर्णकार प्रीमियर लीगः माता तारा rani हनुमानगढ़ - पंजाब की जीत, याराना और द्वारकाधीश हुई बाहर

India-1stNews





बीकानेर@ श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित स्वर्णकार प्रीमियर लीग के चौथे दिन माता तारा रानी हनुमानगढ़ और पंजाब किंग्स ने अपने अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट में आगे की राह बनाई। वहीं, याराना  और द्वारकाधीश की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मीडिया प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि पहले मैच में याराना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 79 रन बनाए जिसके जवाब में माता तारा रानी हनुमानगढ़ ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। मैच में सुमित सोनी मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 188 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में द्वारकाधीश की टीम 135  रन पर ऑल आउट हो गई, और जय भैरूनाथ ने 53 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में  अशोक  सोनी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अंपायरिंग शुभम शर्मा और राजेंद्र पन्नू ने की वही कमेंट्री राहुल नागल ने की। इस दौरान कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement