Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर आईजी ओम प्रकाश पासवान एक्शन मोड में, आठ SI को निलंबित किया

India-1stNews




बीकानेर@ एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में विभागीय कार्यवाही करते हुए बीकानेर रेंज के आईजी ने आठ ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि एसआई भर्ती, 2021 नकल प्रकरण में एसओजी की ओर से जांच में गिरफ्तार किए गए 8 सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए एसआई में श्रीगंगानगर जिले के करणपाल गोदारा, जगराज, मनीष बेनीवाल, श्रवण कुमार, मनीष, अंकित गोदारा, बीकानेर की मंजू बिश्नोई और हनुमानगढ़ की मंजू देवी शामिल है। प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय की अनुमति न मिलने के कारण इस मामले में काफी समय से कार्रवाई लंबित थी। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद से रेंज की ओर से कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बीकानेर रेंज के अलावा जयपुर, उदयपुर और कोटा रेंज के 11 एसआई को भी निलंबित किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562