Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 13 दिनों से लापता स्टूडेंट का शव गंदे पानी के जोहड़ में मिला

India-1stNews




बीकानेर@ लगभग 13 दिन से लापता एक युवक का शव गंदे पानी के जोहड़ में मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक 11 वीं क्लास का स्टूडेंट था। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास इलाके में यह घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोमासर बास में स्थित कच्चे जोहड़ में तैर रहे शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया है।

शव निकालने के प्रयासों में नगरपालिका की जेसीबी एवं कार्मिकों को मौके पर बुलाया गया लेकिन तब तक मोहल्ले के युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पुलिसकर्मियों की मदद से शव को रस्सी से बांध कर निकाल लिया। शव पांच-सात दिन पुराना लग रहा है। शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

मृतक की पहचान कस्बे के गौरव पथ, बिग्गाबास में रहने वाले 17 वर्षीय युवक आर्यन पुत्र राजेश जानूं के रूप में हुई है। मृतक मूलत: झुंझुनु जिले के मुकंदगढ़ मंडी का निवासी था एवं इन दिनों क्षेत्र में पदस्थापित शिक्षक फूफा एवं बुआ के पास रहता था। युवक 11वीं का विद्यार्थी बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement