Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

हिंदू नववर्ष पर "शक्ति दर्शन यात्रा" बीकानेर से शुरू होकर 7 जिलों और 21 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी

India-1stNews




कर्मवान फाउंडेशन के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष पर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में शक्ति दर्शन यात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा बीकानेर सहित 7 जिलों और 21 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। 28 फरवरी को बीकानेर शहर के दम्माणी चौक में सुबह साढ़े ग्यारह बजे छोटा गोपालजी मंदिर से शुरू होकर 5 मार्च तक राज्य के सात जिलों से होती हुई 20 विधानसभा व लगभग 260 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी। इस दौरान हिन्दू नववर्ष के पत्रक का वितरण होगा और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा।



फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि जिस स्थान पर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। वहां सामूहिक हनुमान चालीसा व भक्ति संध्या का कार्यक्रम होगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिस प्रकार 31 दिसंबर मनाते है उसी तरह से हिन्दू नववर्ष भी मनाया जाए। लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि वो हिन्दू नव वर्ष के दौरान अपना घर, अपने प्रतिष्ठान सजाएं। बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शॉपिंग में भी छूट मिलनी चाहिए । इसके लिए भी प्रयास किये जा रहे है। व्यास ने बताया कि बीकानेर के लगभग 200 से अधिक बड़े प्रतिष्ठान ने आश्वस्त किया है की नववर्ष के दिन प्रतिष्ठान को 31 दिसंबर से अच्छा सजाएंगे और छूट भी प्रदान करेंगे ।

संस्था के जसराज सिंवर ने बताया कि इस यात्रा का समापन बीकानेर के नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में होगा, यह यात्रा बीकानेर से शुरू होगी। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिक के साथ राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय सिंह खींवसर और अभिमन्यु सिंह राजवी यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगें।

बीकानेर से रवाना होकर यह यात्रा फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, बालोतरा, जोधपुर जिले की 21 विधानसभा में लगभग 250 ग्राम पंचायतों में जन जागृति का कार्यक्रम रहेगा । यह यात्रा 1350 से 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement