Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कैंपर और कार के बीच भीषण टक्कर, 9 लोग गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर/रतनगढ़ मेगा हाइवे पर गांव देवीपुरा व संकट मोचन बालाजी मंदिर के बीच प्रयागराज में स्नान कर अपने घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की एक कैम्पर से भिड़ंत हो गई। घटना में अर्टिका में सवार 9 लोग घायल हो गए। घायलों को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर एक बालक सहित पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के छतरगढ़ निवासी एक ही परिवार के करीब 9 लोग प्रयागराज के दर्शन कर वापिस अपने घर लौट रहे थे। वहीं एक कैम्पर सरदारशहर से रतनगढ़ की तरफ आ रही थी कि गांव देवीपुरा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में कार में सवार 9 घायल हो गया, जिन्हें रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर पांच जनों को गंभीर हालत में रैफर किया गया है। एएसआई रामनिवास ने बताया कि हादसे में प्रथम दृष्टया कैम्पर चालक की लापरवाही सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement