Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

Accident: बाइक को कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार तीन की हुई मौत

India-1stNews




बीकानेर@ बीछवाल थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बदरासर के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार (RJ07CB2260) ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक चकनाचूर, दो की मौके पर ही मौत
दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई थी और सड़क किनारे गिरी हुई थी। वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और उसका आगे का बायां टायर फट चुका था।

मृतकों की हुई पहचान
इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पप्पूराम (35 वर्ष) पुत्र अणदाराम,हुकमाराम (36 वर्ष) पुत्र चम्पाराम,किशोरराम (50 वर्ष) पुत्र भोमाराम तीनों मृतक भरुपावा, ग्राम पंचायत बदरासर के निवासी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया—कार तेज रफ्तार में थी
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के वक्त वे भी अपनी मोटरसाइकिल से पीछे चल रहे थे। उन्होंने देखा कि कार चालक लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे। पुलिस ने कार नंबर और मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए कार मालिक की पहचान की है, जो बदरासर का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

परिजनों में शोक, पुलिस कर रही जांच
जैसे ही हादसे की खबर मृतकों के गांव पहुंची, परिजनों और स्थानीय लोगों का ट्रोमा सेंटर में जमावड़ा लग गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। फरार चालक की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562