Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: घर से अस्पताल का कह कर निकली महिला, तीन बच्चों सहित हुई लापता

India-1stNews




बीकानेर@व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के विराट नगर निवासी सुमन अपने तीन बच्चों वेदिका, सारिका और जियांस के साथ लापता हो गई हैं। परिजनों के अनुसार, सुमन कल पीबीएम अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटीं।

परिवारजनों ने काफी तलाश करने के बाद व्यास कॉलोनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। परिजनों ने घर के सामने रह रहे किरायेदार पर शक जाहिर किया कि उसे बहला फुसलाकर ले गया है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को सुमन और उनके बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिवार को सूचित करें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement