Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक में टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

India-1stNews





बीकानेर@ जिले के जामसर थाना क्षेत्र में बदरासर बस स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान मकबूल (30 वर्ष) पुत्र भंवर खान और अयान (8 वर्ष) पुत्र मुख्तियार की मौत हो गई, जबकि मुख्तियार (31 वर्ष) पुत्र खुदा बख्श का इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही जामसर थाना प्रभारी एसएचओ रवि कुमार मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि कार सवार घटनास्थल से भाग निकला। इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement