Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: प्रेम प्रसंग में कटा युवक का गला, जांच में फंसे पेंच

India-1stNews




बीकानेर@ जसरासर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग ने हिंसक मोड़ ले लिया, जहां युवती के परिजनों पर युवक गणेश की गर्दन काटने का आरोप लगा है। गणेश के पिता जगदीश ने दावा किया कि आरोपियों ने फोन कर कहा कि उसके पुत्र की हत्या कर दी गई है और शव ले जाने को कहा। जब पुलिस पहुंची, तो युवक गंभीर हालत में मिला, लेकिन उसकी जान बच गई।

जगदीश का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत नहीं सुन रही, जिससे मामला एसपी बीकानेर तक पहुंच गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि गणेश 27 जनवरी को युवती को भगा ले गया था और 5 फरवरी को युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।9 फरवरी की रात गणेश युवती के घर पहुंचा, जहां उसने युवती और उसके पिता पर हमला किया। पिता के हाथों की नसें कट गईं और युवती की गर्दन पर चोट आई। इसके बाद गणेश ने खुद की गर्दन भी पेपर कटर से काट ली। युवती के परिवार ने भी गणेश के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज करवाया है।वहीं, गणेश के पिता ने पहले पुलिस को अलग-अलग जगहों से अपहरण की सूचना दी, जिससे मामले में कई पेंच फंस गए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement