Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर@ ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर को नोखा थाना क्षेत्र के सुरपुरा रेलवे स्टेशन पास की है। जहां युवक दुर्घनाग्रस्त मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान सुभाषपुरा निवासी किशनलाल पुत्र रामपाल बंजारा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारम्हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब, राजकुमार खडग़ावत , इमरान, मोहम्मद जुनैद, ताहिर हुसैन, रमजान, मोहम्मदम्सतार, इरफान, अयूब लोदा आदि एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित जीआरपी थाना पुलिस व पुलिस थाना टीम की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement