Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: लेडी एल्गिन की छात्राओ ने किया गंगा राजकीय संग्रहालय का भ्रमण, अभय कमांड सेंटर पर जानी यातायात व्यवस्था

India-1stNews




बीकानेर@ आज दिनाँक 19/2/25 को S. P.C योजना के तहत राज. बालिका उच्च मा. वि .म. द. मार्ग(लेडी एल्गिन)से प्रधानाचार्य श्री मती मंजू बाला जी के निर्देशानुसार विद्यालय से एस पी सी प्रभारी श्री संदीप कुमार राय के नेतृत्व में बस द्वारा कुल 52 छात्राओ द्वारा गंगा राजकीय संग्रहालय का भ्रमण किया गया।जहाँ छात्राओं ने बीकानेर रियासत संबंधित संरक्षित वस्तुओं का अवलोकन किया गया। भ्रमण के क्रम में आगे छात्राएं राजस्थान राज्य अभिलेखागार भी पहुँची। जहाँ पुराने संरक्षित दस्तावेजों की जानकारी ली।संस्थान के निदेशक डॉ. नितिन गोयल ने छात्राओं से चर्चा की एवं विद्यालय में इतिहास संरक्षण प्रकोष्ठ बनाने का सुझाव दिया।"पूरा-संरक्षण क्यो आवश्यक"?,विषय पर विस्तार से बताया। तत्पश्चात छात्राएं यातायात शाखा जिला बीकानेर भ्रमण के लिए पहुँचे। जहाँ T. I.प्रभारी यातायात श्री नरेश कुमार की अनुमति से एवं H. C. यातायात श्री कृष्ण कुमार के सहयोग से S.I. यातायात श्री अनिल कुमार चिन्दा ने यातायात नियमों की गहन जानकारी दी।छात्राएं अभय कमांड सेंटर से बीकानेर के यातायात व्यवस्था पे नजर रखने की जानकारी ली।

इस पूरे भ्रमण कार्यक्रम में  सहयोग के रूप में श्री मती सविता गर्ग, शबाना कुरैशी, योगेश्वरी आचार्य, निर्मला व्यास व हिमानी सोनी तथा थाना सिटी कोतवाली बीकानेर से  कांस्टेबल(एस पी सी ट्रेनर)श्री महेंद्र कुमार गोदारा का पूरा सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement